Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

PM मोदी ने गुवाहाटी में असम आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुवाहाटी स्थित ‘शहीद स्मारक क्षेत्र’ में असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। असम आंदोलन एक विदेशी विरोधी आंदोलन था। इस स्मारक का उद्घाटन इसी महीने की शुरुआत में किया गया था। इसमें एक दीपक स्थापित है, जो 1979 से 1985 तक चले छह साल के आंदोलन में शहीद हुए 860 लोगों की स्मृति में सदैव प्रज्वलित रहता है। इस आंदोलन का उद्देश्य राज्य को अवैध प्रवासियों से मुक्त कराना था। 

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और अन्य नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों की याद में निर्मित दीर्घा का भी दौरा किया, जहां आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों की आवक्ष प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने आंदोलन के पहले शहीद खड़गेश्वर तालुकदार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तालुकदार का निधन 10 दिसंबर 1979 को हुआ था।

करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्मारक में जलाशय, सभागार, प्रार्थना कक्ष, साइकिल ट्रैक और ध्वनि एवं प्रकाश के विशेष ‘साउंड एंड लाइट शो’ की व्यवस्था जैसी सुविधाएं हैं। ‘साउंड एंड लाइट शो’ के माध्यम से असम आंदोलन के विभिन्न पहलुओं और राज्य के इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा।