Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

वायुसेना दिवस पर वायुसेना कर्मियों को PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना कर्मियों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारतीय हवाई क्षेत्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी ने कहा, ‘‘वायु सेना दिवस पर सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई। भारतीय वायु सेना बहादुरी, अनुशासन और सटीकता से कार्यों को अंजाम देने की प्रतीक है। उन्होंने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों सहित हमारे आसमान की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’ मोदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रहती है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता, पेशेवर अंदाज और अदम्य साहस हर भारतीय को गौरवान्वित करता है।