Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दी 29,000 करोड़ रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मुंबई में सड़क, रेलवे और बंदरगाह से जुड़ी 29,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने कहा कि इस बुनियादी ढांचे के परियोजनाओं से मुंबई की आस-पास के क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। मेरा लक्ष्य महाराष्ट्र को दुनिया की बड़ी वित्तीय महाशक्ति बनाना और मुंबई को वैश्विक फिनटेक राजधानी बनाना है। छोटे और बड़े निवेशकों ने हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल का उत्साह के साथ स्वागत किया है।