Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पीएम मोदी ने बांटे 11 लाख लखपति दीदी सर्टिफिकेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे, जहां उन्होंने महिलाओं को बड़ी सौगात दी. पीएम ने 11 लाख लखपति दीदी को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया. महिलाओं को सर्टिफिकेट देने से पहले पीएम ने महिलाओं से बातचीत भी की. इस मौके पर पीएम ने कहा, आज यहां लखपति दीदी का महासम्मेलन हो रहा है, मेरी बहनें यहां बड़ी संख्या में मौजूद हैं, आज यहां से देशभर के लाखों सखी मंडलों के लिए 6 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की गई है.

लखपति दीदी को सम्मानित करने के साथ-साथ पीएम मोदी 2,500 करोड़ के फंड की भी घोषणा करेंगे, जिससे 4.3 लाख स्वंय सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप) के लगभग 48 लाख सदस्यों को फायदा होगा. इसके साथ ही पीएम मोदी ₹5,000 करोड़ का बैंक लोन भी बांटेंगे, जिससे 2.35 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप के 25.8 लाख सदस्यों को फायदा होगा.