Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर पीएम मोदी ने हॉकी टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय हॉकी टीम को पांचवीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि “एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीतने के लिए अविश्वसनीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई!

उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन, अटूट भावना और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है" फाइनल मुकाबले में डिफेंडर जुगराज सिंह ने एकमात्र गोल किया।

दृढ़संकल्पित भारत ने मंगलवार को चीन के हुलुनबुइर में मेजबान चीन पर 1-0 की संघर्षपूर्ण जीत के साथ अपना पांचवां हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता। भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और अपने सभी मैच जीते।