Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पीएम मोदी ने अमन सहरावत को मेडल जीतने पर बधाई दी

भारत के युवा रेसलर अमन सहरावत (Aman Sehrawat) ने पेरिस ऑलिंपिक्स में भारत को छठा मेडल दिलाया और 57 किलोग्राम कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और एकतरफा मुकाबला जीता. उन्होंने 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पुएर्तो रिको के डारियन तोइ क्रूज को 13 -5 से हराया. पीएम मोदी ने भी अमन को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी.

भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे पहलवानों की बदौलत हमें और भी गर्व हुआ. पेरिस ओलंपिक में मेंस की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए अमन सेहरावत को बधाई. उनकी लगन और दृढ़ता साफ तौर पर दिखाई देती है. पूरा देश इस शानदार उपलब्धि का जश्न मना रहा है. ’’