प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक जताया। पीएम ने सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान की सराहना की। वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह निधन हो गया। मल्होत्रा का पिछले कुछ दिनों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार हो रहा था। मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी का एक प्रमुख चेहरा थे।
पीएम ने 'एक्स' पर कहा, "श्री विजय कुमार मल्होत्रा जी ने एक उत्कृष्ट नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई, जिन्हें लोगों के मुद्दों की गहरी समझ थी। उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।" उन्होंने आगे कहा, "उन्हें संसदीय मामलों में उनके हस्तक्षेप के लिए भी याद किया जाता है। उनके निधन से दुःख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।"
PM मोदी ने बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर किया शोक व्यक्त
You may also like
‘संत संसद 2026’: हम बच्चों को पैसा कमाने की मशीन बना रहे हैं, इंसान नहीं- स्वामी आनंदमयानंद.
पश्चिम एशिया तनाव के बीच कतर का बड़ा फैसला, भारत को भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्ति का दिया भरोसा.
Dhurandhar: The Revenge ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ के पार.
गानों में गन कल्चर और अश्लील कंटेंट पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, CM सैनी को लिखा पत्र.