Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

भारत का सपना ओलंपिक 2036 की मेजबानी करना है: PM मोदी

भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मना रहा है। इस मौके पर लाले किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों को लेकर बड़ी बात कही।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ओलंपिक 2036 की मेजबानी भारत करें। भारत का स्टैंडर्ड, दुनिया का स्टैंडर्ड बने। हम डिजाइन इन इंडिया, डिजाइन फॉर वर्ल्ड की दिशा में काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तिरंगे के पीछे वो नौजवान बैठे है, जिन्होंने ओलंपिक की दुनिया में भारत का परचम लहराया है।