Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कांग्रेस और हुड्डा परिवार पर PM मोदी का बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के हिसार में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को एक बार फिर धोखेबाज और बेईमान पार्टी बताया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की झूठी की पोल खुल चुकी है. कांग्रेस की सरकार ने आज हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है. राज्य का विकास रुक गया है. वहां सरकारी कर्मचारियों को भी सैलरी देने के लिए पैसे नहीं हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस अस्थिरता के लिए जानी जाती है, जहां भी शासन किया वहां केवल भ्रष्टाचार किया. उन्होंने हरियाणा में सीएम उम्मीदवार को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा में तो कांग्रेस के अंदर बाप-बेटे में ही मुख्यमंत्री बनने की होड़ मचा है. इस होड़ में बाकियों को निपटाया जा रहा है.