Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

विमान हादसे में अजित पवार के निधन पर PM ने जताया दुख, कहा-स्तब्ध हूं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की असामयिक मृत्यु होने पर दुख जताया। PM मोदी ने कहा अजित पवार की असामयिक मृत्यु से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अजित पवार आम लोगों के नेता थे और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ काफी मजबूत थी।

बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान हादसे में अजिल पवार (66) समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान जिले के बारामती क्षेत्र में उतर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अजित पवार जननेता थे और उनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में वह हमेशा समर्पित रहे और एक परिश्रमी नेता के रूप में उनका व्यापक सम्मान था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ तथा गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के प्रति उनका समर्पण भी उल्लेखनीय था। उनकी असामयिक मृत्यु से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। उनके परिवार और उनके असंख्य समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।” प्रधानमंत्री ने मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अजित पवार के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की।