Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

PM मोदी लोकसभा में आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण का देंगे जवाब

संसद के दोनों सदनों में 3 फरवरी से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी आज लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन दिनों तक चर्चा होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (4 फरवरी) शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। पीएम मोदी का यह संबोधन आठ विपक्षी सांसदों को सदन में बार-बार बाधा डालने के कारण निलंबित किए जाने के एक दिन बाद होगा। इसीलिए लोकसभा में भारी हंगामे के आसार है।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन दिनों तक चर्चा होगी। इसके लिए कुल 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 4 फरवरी को लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे। इससे पहले लोकसभा में एक फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट किया था। विपक्ष ने पिछले दो दिनों से लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कार्यवाही में बाधा डाली, जिससे बहस नहीं हो पाई।