Breaking News

उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |   मौसम खराब होने पर पहाड़ी इलाकों में ट्रेकिंग पर रोक, सीएम पुष्कर धामी ने बचाव दलों को किया हाई अलर्ट     |  

कोलकाता-गुवाहाटी के बीच चलेगी भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जल्द ही पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

New Delhi: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कोलकाता और गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा और असम के गुवाहाटी के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया हवाई यात्रा की तुलना में काफी कम होगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘ये सेवाएं अगले 15-20 दिनों में, संभवतः 18 या 19 जनवरी के आसपास प्रारंभ हो जाएंगी। हमने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है और सब कुछ स्पष्ट है। मैं अगले दो-तीन दिनों में तारीख की घोषणा करूंगा।’’ वैष्णव ने बताया कि गुवाहाटी-हावड़ा हवाई यात्रा का किराया लगभग 6,000 से 8,000 रुपये है।

मंत्री ने कहा, ‘‘वंदे भारत में थर्ड एसी का किराया भोजन सहित लगभग 2,300 रुपये, सेकंड एसी का लगभग 3,000 रुपये और फर्स्ट एसी का लगभग 3,600 रुपये होगा। ये किराए मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं।’’ असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस वर्ष होने हैं।