Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पीएम मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने थाईलैंड पहुंचे, प्रवासी भारतीयों को काफी उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को थाईलैड रवाना हो गए। वहां से वे श्रीलंका जाएंगे। नए राष्ट्रपति के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री की पहली श्रीलंका यात्रा होगी। बिम्सटेक का पूरा नाम है, बे ऑफ बंगाल इनिशियेटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ओपरेशन। प्रवासी भारतीयों को शिखर सम्मेलन से काफी उम्मीदें हैं।

व्यापार जगत को भी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के बिम्सटेक नेताओं के साथ गुरुवार को समुद्री सहयोग समझौते पर दस्तखत करेंगे।

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस और म्यांमार के सैन्य जुंटा नेता मिन आंग ह्लाइंग समेत कई लोगों से मिलेंगे।