Breaking News

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2 ड्रग्स सप्लायर को अरेस्ट किया, करोड़ों का नशीला पदार्थ जब्त     |   ईरान युद्ध के बीच भारत रूसी तेल का आयात दोगुना करके 40 फीसदी तक कर सकता     |   UP: ‘एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी भाजपाई ही कर रहे’, बोले अखिलेश यादव     |   सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, एक या दो दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी     |   तमिलनाडु चुनाव: NDA की सहयोगी पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी     |  

पंजाब आ रहे PM Modi, गुरु रविदास जयंती पर डेरा सच्चखंड बल्लां में होंगे नतमस्तक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती के मौके पर पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्ला पहुंच रहे है। पंजाब बीजेपी का कहना है कि ये पूरी तरह से धार्मिक कार्यक्रम है इसे राजनीति से दूर रखना चाहिए।.गुरु रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे को पंजाब में आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। पंजाब बीजेपी के सह प्रभारी नरेन्द्र रैना का कहना है कि विश्व भर में गुरु रविदास जयंती को मनाया जाता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डेरे में पहुंच कर नतमस्तक होंगे। रैना ने कहा पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा गई है पंजाब की मौजूदा सरकार से जनता दुखी है। बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मुड़ में है, बीजेपी 2027 में पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। 

पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के जालंधर में डेरा सचखंड बल्ला पहुंच रहे है, ये पूरी तरह से धार्मिक कार्यक्रम है। पंजाब और डेरे के लिए खुशी की बात है। आदमपुर एयरपोर्ट श्री गुरु रविदास के नाम पर रखने के मुख्यमंत्री मान की मांग पर अश्विनी शर्मा ने कहा केन्द्र को क्या दायित्व निभाना है इसको बताने कि बजाए मान राज्य के दायित्व को निभाए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब की ओर ध्यान देने की जरूरत है। पंजाब सरकार के RDF के फंड की मांग पर अश्वनी शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री मान अपनी नालायकि को छुपा नहीं सकते है। RDF फंड की NOC की सूची जानी थी वो अभी तक क्यों नहीं गई? मुख्यमंत्री मान कानून व्यवस्था की ओर ध्यान दें।