Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

पीएम ने बिहार को 13,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात, चार नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां करीब 13,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन चार नई ट्रेनों में सहरसा और मुंबई के बीच 'अमृत भारत एक्सप्रेस', जयनगर और पटना के बीच 'नमो भारत रैपिड रेल', पिपरा-सहरसा और सहरसा-समस्तीपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। 

यहां राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सुपौल-पिपरा रेल लाइन, हसनपुर-बिथन रेल लाइन तथा छपरा और बगहा में दो लेन वाले रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने खगड़िया-अलौली रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित किया। 

प्रधानमंत्री ने गोपालगंज जिले के हथुआ में लगभग 340 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखी, जिसमें रेल अनलोडिंग की सुविधा भी होगी। यह संयंत्र थोक एलपीजी परिवहन को अधिक कुशल और आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर बनाएगा। 

प्रधानमंत्री ने बिजली क्षेत्र में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत 1,170 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी और 5,030 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 

प्रधानमंत्री ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ के तहत बिहार के दो लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को लगभग 930 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि भी वितरित करेंगे। 

प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना-ग्रामीण के 15 लाख नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे और देशभर के 10 लाख लाभार्थियों को किस्त जारी की। उन्होंने बिहार में एक लाख ग्रामीण और 54,000 शहरी लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी, जो ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम का हिस्सा था।