Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

राजस्थान सड़क हादसे में लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख, हर संभव मदद का भरोसा दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की और घटना की जानकारी लेते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

पीएम मोदी ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा, "राजस्थान में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति संवेदना। घायल जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।"

उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा घायलों को भी पीएम राहत कोष से 50 हजार रुपये दिये जायेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी ने दुखद घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए सीएम शर्मा से बात की।

जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर एलपीजी टैंकर और ट्रक में हुई टक्कर से भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने कहा कि 35 घायलों में लगभग आधे की हालत "बहुत गंभीर" है।