Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पीएम मोदी: हरियाणा में बीजेपी की विजय विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत को ‘विकास और सुशासन की राजनीति’ की जीत बताया। उन्होंने राज्य के लोगों को भरोसा दिया कि वे उनके सपनों को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

बीजेपी ने हरियाणा में तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाई और 48 सीटों पर जीत दर्ज की। इससे पहले बीजेपी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट जीतकर पहली बार अपने बूते हरियाणा में सरकार बनाई थी। साल 2019 के चुनाव में पार्टी को 40 सीट मिली थी। 

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में इस ‘महाविजय’ के लिए हरियाणा की जनता को नमन करते हुए कहा, "ये विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।"