Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

Parliament: विकसित भारत के लिए पीएम मोदी के 11 संकल्प, जानें

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 11 संकल्पों को सदन के सामने रखा। 

1. चाहे नागरिक हो या सरकार हो सभी अपने कर्तव्यों का पालन करें
2. हर क्षेत्र, हर समाज को विकास का लाभ मिले, सबका साथ, सबका विकास हो।
3. भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस हो, भ्रष्टाचारी की सामाजिक स्वीकार्यता ना हो
4. देश के कानून, देश के नियम, देश की परंपराओं के पालन में देश के नागरिकों को गर्व होना चाहिए, गर्व का भाव हो।
5. गुलामी की मानसिकता से मुक्ति हो, देश की विरासत पर गर्व हो।
6. देश की राजनीति को परिवारवाद से मुक्ति मिले।
7. संविधान का सम्मान हो, स्वार्थ की राजनीति के लिए संविधान को हथियार ने बनाया जाए।
8. संविधान की भावना के प्रति समर्पण रखते हुए जिनको आरक्षण मिल रहा है वो ना छिना जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण की हर कोशिश पर रोक लगे।
9. महिलाओं के नेतृत्व में विकास के मामले में भारत दुनिया के लिए मिशाल बनें।
10 राज्य के विकास से, राष्ट्र का विकास, ये हमारा विकास का मंत्र हो।
11 एक भारत श्रेष्ठ भारत का देह सर्वोपरि हो।