Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में ओवैसी-सपा-बच्चू कडू असली किंगमेकर

महाराष्ट्र की 11 विधान परिषद सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. यह एमएलसी चुनाव बीजेपी और कांग्रेस ही नहीं बल्कि एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है, क्योंकि किसी भी गठबंधन के पास अपने सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए नंबर गेम नहीं है. ऐसे खरीद-फरोख्त से बचने के लिए सभी दलों ने अपने-अपने विधायकों को पिछले तीन दिनों से फाइव स्टार होटलों में ठहरा रखा है और वोटिंग के लिए सीधे विधानसभा पहुंचेंगे. ऐसे में सभी की निगाहें असदुद्दीन ओवैसी और बच्चू कडू के विधायकों पर है, क्योंकि इस चुनाव के असली किंगमेकर यही दोनों नेता हैं?