Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

असम में 38 लाख महिलाओं के लिए 'Orunodoi 3.0' योजना का शुभारंभ

असम सरकार ने महिलाओं के लिए अपनी प्रमुख वित्तीय सहायता योजना का विस्तार करते हुए 'ओरुनोदोई 3.0' शुरू किया है। इससे यह राज्य में इस तरह का सबसे बड़ा कार्यक्रम बन गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अब 38 लाख से ज्यादा परिवार इस योजना के दायरे में आएंगे और फरवरी में महिलाओं के लिए स्पेशल सरप्राइज सामने आएगे।

मुख्यमंत्री के मुताबिक इस योजना के तहत 38 लाख से ज्यादा परिवारों को प्रति माह 1,250 रुपये मिलेंगे और एलपीजी सिलेंडर की खरीद पर 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओरुनोदोई के अलावा सरकार मुफ्त चावल, रियायती दालें और एलपीजी सिलेंडर, सभी के लिए मुफ्त शिक्षा, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन और मुफ्त इलाज उपलब्ध करा रही है।