Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

बांग्लादेश संकट पर विपक्ष सरकार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा: NCP सांसद सुप्रिया सुले

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश संकट पर विपक्ष सरकार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से दिए भाषण में उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में हालात जल्द ही सुधर जाएंगे।

हालांकि उन्होंने पड़ोसी देश में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता भी जताई। अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में मोदी ने कहा कि भारत सदैव बांग्लादेश की ग्रोथ और डेवलपमेंट में सहयोग करेगा।