Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

बजट पर विपक्षी नेताओं का वार,ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है. भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है. ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है.

अंतरिम बजट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह बजट में रिकॉर्ड पर सबसे छोटे भाषणों में से एक था. इससे बहुत कुछ नहीं निकला. हमेशा की तरह बहुत सारी बयानबाजी हुई. कार्यान्वयन पर बहुत कम ठोस बातें हुईं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं कीं. अपने 58 मिनट के इस छोटे से भाषण में सीतारमण ने रेलवे कोच, गरीबों को घर और बिजली समेत कई छोटे बड़े ऐलान किए. बजट के बाद कई विपक्षी नेताओं ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. इस क्रम में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि सरकार कर्ज लेकर अपना खर्च चला रही है.