Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

अयोध्या में दीपोत्सव पर एक लाख दीयों से जगमग होगा राम मंदिर परिसर

अयोध्या के राम मंदिर में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इस बार दिवाली में दीपोत्सव के उपलक्ष्य पर एक लाख से ज्यादा दीप जलाए जाएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं को इस भव्य आयोजन में शामिल होने का अवसर भी दे रहा है, जहां मंदिर आने वाले श्रद्धालु भी दीप जला सकेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट ने विशेष दीप तैयार किए हैं जो शुद्ध घी से जलाए जाएंगे ताकि पत्थरों पर कोई दाग न लगे और देश के मंदिर का हर कोना जगमगा उठे।

मंदिर परिसर में जहां पत्थरों का काम नहीं है, वहां तेल के दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा, मुख्य मंदिर समेत परिसर में लाइटिंग की जाएगी। साथ ही इसे फूलों से सजाया जाएगा। राम मंदिर के चार प्रवेश द्वार - जगद्गुरु माधवाचार्य द्वार, आदि शंकराचार्य द्वार, जगद्गुरु रामानुजाचार्य द्वार और मुख्य द्वार जगद्गुरु रामानंदाचार्य द्वार पर भी आकर्षक सजावट की जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट दीपोत्सव और दिवाली के अवसर पर श्रद्धालुओं को भगवान राम को चढ़ाया जाने वाला प्रसाद भी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।