Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

पुणे में मर्सिडीज कार मोटरसाइकिल से टकराकर पुल से नीचे गिरी, एक की मौत, तीन घायल

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार सुबह मर्सिडीज ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फिर पुल से नीचे गिर गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।  अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सिंहगढ़ रोड इलाके में वडगांव पुल पर सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। 

उन्होंने कहा कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई और पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त (जोन 3) संभाजी कदम ने कहा, ‘‘एक मर्सिडीज ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और पुल से नीचे सर्विस रोड पर गिर गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।’’ 

उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग भी घायल हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि कार ड्राइवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।