Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

महाराष्ट्र दिवस पर CM फडणवीस ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने आधिकारिक निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसे सलामी दी। इस दौरान पुलिस बल ने तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुंबई के हुतात्मा चौक पहुंचकर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई मंत्री और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और राज्य में रिकॉर्ड स्तर पर विदेशी निवेश आ रहा है। उन्होंने बताया कि मेट्रो, बंदरगाह और एक्सप्रेसवे जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। किसानों के लिए सरकार ने फसल ऋण और आर्थिक सहायता भी प्रदान की है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित देश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और महाराष्ट्र का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है। इसके लिए “विकसित महाराष्ट्र 2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री, राज्य के मंत्री, विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, सेना, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।