Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

नीरज चोपड़ा ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ को दिया समर्थन, बोले- फिटनेस सुधारने का यह शानदार तरीका

New Delhi: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार को सरकार के ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान को समर्थन देने का संकल्प लिया और कहा कि इस पहल से लोगों को सिर्फ अपनी फिटनेस सुधारने में ही मदद नहीं मिलेगी बल्कि वे प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी योगदान करेंगे। भाला फेंक सुपरस्टार ने लोगों से हर रविवार को समय निकालकर इस पहल में शामिल होने का आग्रह किया। 

चोपड़ा ने मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘नमस्ते ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अपनी फिटनेस सुधारने और प्रदूषण को नियंत्रित करने में योगदान देने का एक शानदार तरीका है। इसलिए मैं आपसे कहना चाहूंगा कि अगर आप हर दिन समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो कृपया हर रविवार को साइकिल चलाएं। ’’ 

साइकिलिंग अभियान की शुरुआत पिछले साल 17 दिसंबर को खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ और प्रदूषण का समाधान खोजने के समग्र उद्देश्य के साथ की थी। इस सप्ताहांत की साइकिलिंग पहल की थीम मोटापे से लड़ना है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब तक ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन देश भर में 4200 से अधिक स्थानों पर किया जा चुका है जिसमें दो लाख से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया है।