Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

ओडिशा: BJD के सांसद उप-राष्ट्रपति चुनाव में मतदान से रहेंगे दूर

ओडिशा की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने घोषणा की कि उसके सांसद उप-राष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता वाली पार्टी ने कहा कि उसने राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और कांग्रेस-नीत ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों से “समान दूरी बनाए रखने” की अपनी नीति के तहत यह निर्णय लिया है।

बीजेडी के सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, ‘‘बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने फैसला किया है कि पार्टी के सांसद उप-राष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्यों और सांसदों से परामर्श के बाद यह फैसला लिया।’’ पात्रा ने कहा कि बीजेडी, एनडीए और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) दोनों से समान दूरी बनाए रखता है। ‘‘हमारा पूरा ध्यान राज्य और उसके 4.5 करोड़ लोगों के विकास पर है।’’ उप-राष्ट्रपति चुनाव मंगलवार को होंगे।