Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर, 2जी इथेनॉल प्लांट का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अपने दौरे के पहले दिन अमित शाह बरगढ़ में 2जी इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह प्लांट स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके अलावा वह कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे।

दौरे के दौरान गृह मंत्री बरगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वह केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर अपने विचार रखेंगे। अमित शाह अपने दौरे में संबलपुर स्थित प्रसिद्ध मां समलेश्वरी मंदिर भी जाएंगे। यहां वह पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। गृह मंत्री का यह दौरा राजनीतिक और विकास, दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।