Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

भारत में नॉर्वे की राजदूत ने पहलगाम हमले की निंदा की

भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की, स्टेनर ने कहा कि आतंक और निर्दोष लोगों पर हमलों को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता, उन्होंने कहा कि नॉर्वे आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करता है।

मे-एलिन स्टेनर ने कहा “पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया। हम पीड़ितों, उनके परिवारों और भारत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं, आतंक और निर्दोष लोगों पर हमलों को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। नॉर्वे आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करता है।

हमारा राष्ट्रीय दिवस हमें शांति, सम्मान और सुरक्षा के लिए खड़े होने के लिए प्रेरित करता है, न केवल नॉर्वे में बल्कि जहां स्वतंत्रता और जीवन खतरे में हैं। आज हम अनिश्चित दुनिया में रह रहे हैं, ये भारत और नॉर्वे दोनों में स्पष्ट रूप से महसूस किया जाता है। ऐसे समय में, हमारे मूल्यों को याद रखना और भी अहम हो जाता है। नॉर्वे और भारत मिलकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और शांति को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं।”

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। यह पिछले कई वर्षों में कश्मीर में नागरिकों पर हुआ सबसे भीषण आतंकवादी हमला था।

मे-एलिन स्टेनर, भारत में नॉर्वे की राजदूत “पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया। हम पीड़ितों, उनके परिवारों और भारत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। आतंक और निर्दोष लोगों पर हमलों को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। नॉर्वे आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करता है।

हमारा राष्ट्रीय दिवस हमें शांति, सम्मान और सुरक्षा के लिए खड़े होने के लिए प्रेरित करता है, न केवल नॉर्वे में बल्कि जहां स्वतंत्रता और जीवन खतरे में हैं। आज हम अनिश्चित दुनिया में रह रहे हैं, ये भारत और नॉर्वे दोनों में स्पष्ट रूप से महसूस किया जाता है। ऐसे समय में, हमारे मूल्यों को याद रखना और भी अहम हो जाता है, नॉर्वे और भारत मिलकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और शांति को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं।”