Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

विदेशी दोस्तों के सामने शर्मिंदा हो गई थीं नोरा फतेही

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही चूहों से कुछ ज्यादा ही डरतीं हैं. कुछ साल पहले इन चूहों की वजह से इस डांसिंग क्वीन को अपने विदेशी दोस्तों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था. नोरा ने आने वाली फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ये दिलचस्प किस्सा फैन्स के साथ शेयर किया था. उन्होंने कहा, “ये बात सात साल पहले की है. मुझे गोवा जाना बहुत पसंद है. लेकिन मेरी पहली गोवा ट्रिप का अनुभव मैं कभी नहीं भूल सकती. दरअसल विदेश से मेरे कुछ दोस्त मुंबई आए हुए थे

आगे नोरा ने कहा, “मेरे दोस्तों के लिए तब मैं ही लोकल थी. और उनकी पूरी ट्रिप की पूरी जिम्मेदारी मेरे कंधों पर थी. मैंने मेरे दोस्तों से कहा कि हम गोवा चलते हैं और गोवा हम ट्रेन से जाएंगे. शायद वो यही ट्रैन (मडगांव एक्सप्रेस) होगी. मैंने उनके सामने हमारी ट्रेन की बहुत तारीफ की थी. जब हम ट्रेन में बैठे थे और मैं अपने दोस्तों से बातें करने लगी, तब मुझे मेरे पैरों के पास एक बड़ा सा चूहा दिखा और मैं जोर से चिल्लाई. आपको बता दूं, मुझे चूहे से सबसे ज्यादा डर लगता है. और वो मेरे इतने करीब था