Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

गंगा में डूबे दो व्यक्तियों का नहीं लगा अभी तक सुराग

ऋषिकेश में कुछ दिन पूर्व गंगा में डूबे दो व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ लगातार सर्च अभियान चला रही है। गंगा का जल स्तर अत्यधिक होने के कारण अब एसडीआरएफ गंगा में डूबे व्यक्तियों को सोनार सिस्टम से तलाशने का प्रयास कर रही है।

सोनार स्सिटम विधि में पानी के अंदर या सतह पर मौजूद वस्तुओं का पता लगाने के लिए ध्वनि तरंगों का इस्तेमाल करता है। सोनार सिस्टम का इस्तेमाल पानी के नीचे तेल और गैस  पाइपलाइनों की निगरानी के लिए किया जाता है। इससे समुद्र तल पर वस्तुओं का पता लगाया जा सकता है और उनका मानचित्र बनाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल मछली पकड़ने में भी किया जाता है। युद्ध के दौरान पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए भी सोनार सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है।