Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

नीतीश कुमार ने पटना में अमित शाह से की मुलाकात

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शाह से एक होटल में मुलाकात की। जदयू, एनडीए का एक सहयोगी दल है। शाह बुधवार रात पटना पहुंचे थे और गुरुवार को रोहतास और बेगूसराय जिलों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए बैठकें करने वाले हैं। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा था कि शाह राज्य की राजधानी से 50 किलोमीटर दूर स्थित औद्योगिक नगर डेहरी-ऑन-सोन में मगध-शाहाबाद क्षेत्र के 10 ज़िलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत करेंगे।