Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

कर्मचारियों के लिए विस्तारा उड़ान सेवा की नई योजना

विस्तारा ने एअर इंडिया के साथ विलय से पहले उड़ान सेवा के इतर कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के साथ-साथ स्वैच्छिक ट्रांसफर योजनाओं की पेशकश की है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।विस्तारा, टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसमें स्थाई और अनुबंध सहित करीब 6,500 से ज्यादा कर्मचारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उड़ान सेवा के इतर अन्य कार्यों से जुड़े (नॉन-फ्लाइंग) स्थायी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) और स्वैच्छिक पृथक्करण योजना (वीएसएस) की पेशकश की गई है। पात्र कर्मचारी 23 अगस्त तक इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वीआरएस उन लोगों के लिए है जिन्होंने एयरलाइन में पांच साल की सेवा पूरी कर ली है, जबकि वीएसएस उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने एयरलाइन में अभी पांच साल की सेवा पूरी नहीं की है।ये योजनाएं टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया के इस महीने की शुरुआत में पेश की गई योजनाओं के समान हैं।