Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

विदेशों में नेटवर्क, अब देश छोड़ने की फिराक में

न्यायालय के आदेश पर जारी किया गया है. पुलिस ने जिन दो आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किया है, वह विदेश भागने की फिराक में हैं. लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद देशभर के एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर आरोपियों के बारे में सूचना दे दी गई है, जिससे वह विदेश न भाग सके. पूरा मामला प्रतिबंधित गोमांस की तस्करी से जुड़ा है.

जालौन में बीते दिन कोतवाली पुलिस ने झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर मौजूद टोल प्लाजा के पास एक कंटेनर को पकड़ा था. इस कंटेनर में 21 हजार किलो प्रतिबंधित गोमांस बरामद किया था. पुलिस ने कंटेनर चालक व मालिक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद पुलिस ने कंटेनर चालक मनीष कुमार, उसके मालिक जनक राम वर्मा, मुहम्मद युसुफ एवं जुबैर कुरैशी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया.