Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

नेपाल: तीन नवनियुक्त मंत्रियों ने पद की ली शपथ

नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के अपने मंत्रिमंडल में शामिल किए गए तीन मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली। इस हिमालयी राष्ट्र की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कार्की (73) ने कल पदभार संभाला। बाद में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कार्की की सिफारिश पर नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व प्रबंध निदेशक कुलमन घीसिंग, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर खनल और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह के वकील एवं सलाहकार ओम प्रकाश आर्यल को मंत्री नियुक्त किया।

नवनियुक्त मंत्रियों ने काठमांडू के महाराजगंज में शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। घीसिंग ऊर्जा, जल संसाधन और शहरी विकास मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे, खनल को वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है जबकि आर्यल को कानून एवं गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश कार्की को आंदोलनकारी 'जनरेशन जेड' समूह की सिफारिश पर कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। कार्यवाहक सरकार को पांच मार्च, 2026 को नए चुनाव कराने का आदेश दिया गया है।