Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

आंध्र प्रदेश: बचपन का शौक बना जुनून, नेल्लोर को बनाया कबूतर प्रजनन का केंद्र

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के दसारी एलीशा 15 साल की उम्र से कबूतर पाल रहे हैं। बचपन का शौक आगे चल कर जुनून बन गया। आज उनके पास 300 से ज्यादा कबूतर हैं। इनमें कई कबूतर दुर्लभ और हाई ब्रीड किस्म के हैं। 

कबूतरों की कीमत 3,000 से 30,000 रुपये तक है। एलीशा अपने कबूतरों को तय खाना ही खिलाते हैं। फिट रखने के लिए कबूतरों को दिन में एक ही बार खाना खिलाया जाता है। एलीशा के कबूतरों ने उन्हें कई इनाम दिलाए हैं। इन कबूतरों की बदौलत नेल्लोर को कबूतर प्रजनन केंद्र बनने का खिताब मिला है।