Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

विक्की की वजह से नील भट्ट ने अंकिता पर साधा निशाना

‘बिग बॉस 17’ के घर में फिर एक बार 7 कंटेस्टेंट को शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है. इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, उनके पति विक्की जैन, प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरुण महाशेट्टी, रैपर खानजादी और यूके राइडर 07 अनुराग डोभाल का नाम शामिल है. दरअसल विक्की जैन ने नील भट्ट को नॉमिनेट करने के बाद उनका बदला निकालने के लिए नील ने अंकिता लोखंडे को नॉमिनेट किया और नील के बिना वजह नॉमिनेट करने की वजह से अंकिता ने उनकी जमकर क्लास ली.

रियलिटी शो में बिग बॉस ने कुछ कंटेस्टेंट को अपने साथी कंटेस्टेंट्स में से सिर्फ एक को नॉमिनेट करने का मौका दिया. इस हफ्ते सिर्फ उन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन का अधिकार दिया था, जो खुद किसी और कंटेस्टेंट से नॉमिनेट हो चुके हैं. सबसे पहले पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हुए अनुराग डोभाल ने रिंकू धवन को नॉमिनेट किया, रिंकू धवन ने विक्की जैन को, विक्की जैन ने नील भट्ट, नील भट्ट ने अंकिता लोखंडे को, अंकिता लोखंडे ने मन्नारा चोपड़ा को और मन्नारा चोपड़ा ने अरुण महाशेट्टी को घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया