Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

नक्सली ग्रुप 550 से कम होकर 50 रह गए, राज्य में नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है: सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि उनके राज्य में नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इससे पहले नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सीनियर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और प्रभावित राज्यों में नक्सल विरोधी अभियानों और विकास कार्यों पर चर्चा की। ये बैठक सुरक्षा बलों की तरफ से हाल में नक्सलियों के खिलाफ सबसे सफल अभियानों में से एक में छत्तीसगढ़ के जंगलों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के कुछ दिनों बाद हुई है।

सीएम शिंदे ने कहा कि, "गृह मंत्री अमित शाह ने आज नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राज्यों के विकास और सुरक्षा पर चर्चा हुई और हर राज्य ने अपनी स्थिति बताई। मुझे ये कहते हुए गर्व हो रहा है कि मेरे राज्य में करीब 550 नक्सली ग्रुप थे, जो अब घटकर 50 रह गए हैं। उत्तरी गढ़चिरौली में नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है और जो बचा है वो भी जल्द ही खत्म हो जाएगा।"