Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

J-K: NC का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा, इसे ISI ने लिखा है, तरुण चुघ ने विपक्ष पर बोला हमला

जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रभारी तरुण चुघ ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि आईएसआई ने इसे लिखा है।

चुघ ने कहा, "एनसी का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है। ऐसा लगता है कि आईएसआई ने एनसी का घोषणापत्र लिखा है। जिन्होंने लोगों की हत्या की, पत्थरबाजी की, लोगों को जलाया और हमला किया, हड़तालें कीं और आज जेलों में हैं। एनसी के घोषणापत्र में कहा गया है कि वे उन्हें रिहा करेंगे। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। एनसी उन लोगों को रिहा करना चाहती है जिनके हाथों पर खून के धब्बे हैं। वे जम्मू और कश्मीर में आग लगाना चाहते हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"

जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर तक तीन चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।