Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

विजय दिवस पर 1971 की जंग के नायकों का सम्मान, समारोह में शामिल हुए बांग्लादेश सेना के पूर्व दिग्गज

16 दिसंबर को देश विजय दिवस मना रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने, दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल पर पहुंचकर 1971 के युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। विजय दिवस इस मायने में भी खास है क्योंकि पाकिस्तान ने तो भारत के आगे घुटने टेके ही, साथ ही दक्षिण एशिया के मानचित्र में एक नए देश बांग्लादेश का जन्म हुआ। विजय दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय में भी समारोह का आयोजन किया गया और शहीदों को याद किया गया।

मुंबई के कोलाबा सैन्य स्टेशन में मौजूद शहीद स्मारक पर भी समारोह का आयोजन किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान पर जीत का जश्न भारत और बांग्लादेश एक साथ मनाते हैं और हर साल वे दोनों देशों के समारोहों में भाग लेने के लिए एक-दूसरे के युद्ध के दिग्गजों और अधिकारियों को आमंत्रित करते हैं। इस साल भी 1971 के मुक्ति संग्राम से जुड़े भारतीय सेना के आठ दिग्गज बांग्लादेश के समारोह में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे तो वहीं बांग्लादेश के आठ दिग्गज कोलकाता आए। 

हालांकि बांग्लादेश 26 मार्च को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है, लेकिन भारत से मिली मदद और नौ महीने के मुक्ति वाहिनी के संघर्ष से ढाका 16 दिसंबर को एक स्वतंत्र देश की राजधानी के रूप में उभरा था।