Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष होंगे नयनार नागेंद्रन, लेंगे अन्नामलाई की जगह

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक नयनार नागेंद्रन राज्य के नए बीजेपी अध्यक्ष बनने वाले हैं। नागेंद्रन ने शुक्रवार को चेन्नई में बीजेपी के राज्य मुख्यालय कमलालयम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नागेंद्रन मौजूदा समय में पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष हैं। एक समय में वो एआईएडीएमके के साथ थे। वो नामांकन दाखिल करने वाले पहले उम्मीदवार थे। उनके नाम का प्रस्ताव मौजूदा पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन. राधाकृष्णन और बीजेपी विधायक और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने रखा।