Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

नवी मुंबई की दोनों सीटों पर इस बार रोमांचक मुकाबला, नाइक फैमिली की साख दांव पर

Maharashtra Assembly Polls: नवी मुंबई की गिनती देश के सबसे वेल प्लान्ड शहरों में होती है। ये शहर इन दिनों महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एक हाई प्रोफाइल सियासी लड़ाई का गवाह बन गया है। 2009 और 2014 में नाइक फैमिली ने नवी मुंबई की दोनों विधानसभा सीटों- ऐरोली और बेलापुर पर जीत हासिल की थी।

लेकिन इस बार एक तरफ नाइक फैमिली के मुखिया और गणेश नाइक ऐरोली से बीजेपी के उम्मीदवार हैं, और दूसरी तरफ उनके बेटे संदीप नाइक हैं, जो हाल ही में बीजेपी से शरद पवार वाली एनसीपी में चले गए हैं और बेलापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

एम.के. मड़वी को उद्धव ठाकरे ने उम्मीदवार बनाया है। वो ऐरोली सीट पर जीत का दावा ठोक रहे हैं। बेलापुर से मौजूदा बीजेपी विधायक मंदा विजय म्हात्रे का कहना है कि उपचुनाव से उनका रिकॉर्ड और मजबूत हो जाएगा।

बेलापुर में एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के बागी और रिटायर आईएएस अधिकारी विजय नाहटा की एंट्री से मुकाबला और रोमांचक हो गया है। विजय नाहटा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इलाके के कुछ वोटर विकास, युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा मौके जैसे मुद्दों पर चुनाव की बात कह रहे हैं।

कई लोगों ने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़कों में सुधार की मांग भी की। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी है जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।