Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Rajasthan: अजमेर में NSUI कार्यकर्ताओं ने LPG सिलेंडर झील में फेंके, कीमत बढ़ोतरी का विरोध

राजस्थान के अजमेर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एलपीजी गैस की कीमत बढ़ोतरी का सांकेतिक विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने एलपीजी सिलेंडर अना सागर झील में फेंके। कार्यकर्ता विरोध के लिए वैशाली नगर में जमा हुए।

एलपीजी गैस की कीमत देश भर में सोमवार को 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है। युवा कांग्रेस के महासचिव ओम प्रकाश मांडवारा ने बताया: "हमारा विरोध प्रदर्शन था कि आज जो महंगाई हो रही है, इसमें बीजेपी सरकार कुछ बोल नहीं रही। जो स्मृति जी थीं, जो विरोध कर रही थीं, सिलेंडर सर पर उठा के फेंक रही थीं, बोलके कि महंगाई हो रही है। कांग्रेस के राज में महंगाई हो रही है। स्मृति जी से आज हम पूछना चाह रहे हैं कि आज जो बीजेपी सरकार 50-50 रुपये करके 900 रुपये का सिलेंडर कर दिया, इसमें क्यों चुप है? जो बीजेपी सरकार है, वो मौन होके बैठी है।"

प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।  एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि एलपीजी सिलेंडरों की कीमत कम नहीं की गई तो विरोध तेज किया जाएगा।