Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

यूपी, पंजाब और हरियाणा में NIA का बड़ा एक्शन, 18 जगहों पर छापेमारी

पूरे देश में आतंकवाद को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आतंकी साजिश मामले में पंजाब में नौ, हरियाणा में 7 और उत्तर प्रदेश में दो स्थानों पर तलाशी ले रही है. एनआईए 18 जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है. पंजाब के जालंधर और होशियारपुर के टांडा में एनआईए ने रेड की है. इसी के साथ ही हरियाणा में भी एनआईए ने छापा मारा है. करनाल में भी रेड चल रही है. पंजाब के जालंधर में सुबह-सुबह एनआईए ने आरोपी नाम निखिल जोशी के घर में दबिश दी है. सुबह 6 बजे एनआईए की टीम ने रेड की. बताया जा रहा है कि फ्रैंड्स कालोनी में एनआईए की टीम ने यह कार्रवाई की है. इस दौरान पंजाब पुलिस भी एनआईए की टीम के साथ मौजूद रही. अभी तक इस मामले में किसी अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी है.

हरियाणा के करनाल में एनआईए की रेड के दौरान पता चला है कि करनाल की गली नंबर 19 में जिस घर में कार्रवाई की गई है, उस घर का लड़का यूके में रहता है. व्यक्ति द्वारा किसी आरोपी को ट्रांसजेक्शन की गई है. इस दौरान जिस आरोपी के खाते में ट्रांजेक्शन की गई है वह आरोपी पंजाब से संबंधित है. इसी के चलते हरियाणा के बाद एनआईए की टीम द्वारा रेड की जा रही है.

वहीं, मानसा के कस्बा बुड़लाडा में तड़कसार एनआईए ने यूट्यूबर सुखबीर सिंह के घर में रेड की है. यूट्यूबर के घर पर ना मिलने के चलते एनआई की टीम ने घर में 1:30 घंटे सर्च ऑपरेशन किया. जिसके बाद एनआईए टीम दस्तावेज खंगलाकर वापस रवाना हो गई. बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने यूट्यूबर के परिजनों को यूट्यूबर से संबंधित मैसेज दे दिया है कि वो चंडीगढ़ एनआईए के दफ्तर में आए. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यूट्यूबर सुखबीर सिंह के पाकिस्तान के शहजाद भट्टी से चैट और बातचीत होने को लेकर एनआईए की टीम ने रेड की थी.