Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

West Bengal: NIA ने माओवादियों से संबंधों को लेकर 12 जगहों पर छापे मारे

एनआईए ने पश्चिम बंगाल में माओवादियों से कथित तौर पर जुडे लोगों के 12 परिसरों पर मंगलवार को कोलकाता में एक साथ छापे मारे। एक आधिकारिक सूत्र ने ये जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि दो महिलाओं और उनके सहयोगियों के माओवादियों के साथ कथित संबंधों के सिलसिले में नेताजी नगर, पानीहाटी, बैरकपुर, सोदेपुर, आसनसोल और पश्चिम बंगाल के कई दूसरी जगहों पर छापेमारी जारी है। 

उन्होंने बताया कि इन महिलाओं ने पूर्वी भारत में माओवादी नेटवर्क फैलाने के लिए उन्हें भेजे गए धन का कथित तौर पर इस्तेमाल किया। सूत्र ने कहा, ‘‘माओवादी संगठन में इन लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए ये छापे मारे जा रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।