Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

NEET पेपर लीक पटना के बाद अब रांची…सीबीआई ने रिम्स की छात्रा को हिरासत में लिया

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में पटना के एम्स के चार छात्रों को गिरफ्तार करने के बाद अब सीबीआई की यह जांच रांची के रिम्स अस्पताल में हो रही है. सीबीआई को रिम्स अस्पताल सॉल्वर गैंग में शामिल लोगों की सूचना मिली थी, जिसके बाद सीबीआई ने रिम्स की फर्स्ट ईयर साल 2023 बैच की छात्रा पर अपना शिकंजा कसा है.

सॉल्वर गैंग की खोज में सीबीआई की टीम रांची पहुंच गई है, जहां पर पेपर लीक से जुड़े मामले में सॉल्वर गैंग में शामिल होने की सूचना मिलने पर रिम्स अस्पताल की छात्रा को हिरासत में लिया गया है. मिली हुई जानकारी के मुताबिक, छात्रा रामगढ़ जिले की रहने वाली है और रिम्स अस्पताल में साल 2023 बैच की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है, फिलहाल सीबीआई की टीम इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है.