Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

NEET UG Result Date 2026: 20 जुलाई तक जारी होगी नीट यूजी रिजल्ट, समय पर शुरू होगी MBBS की पढ़ाई!

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बताया है कि NEET-UG री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, एजेंसी ने अभी रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रिजल्ट जल्द जारी करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि एमबीबीएस का नया शैक्षणिक सत्र तय समय पर शुरू होगा और इसमें कोई देरी नहीं होगी।

पेपर लीक के आरोपों के बाद 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। एनटीए ने 25 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और छात्रों को 28 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया। एजेंसी के अनुसार, इस दौरान करीब 10,000 आपत्तियां मिली हैं।

अधिकारी ने बताया कि हर आपत्ति की अलग-अलग जांच की जा रही है। उम्मीदवारों द्वारा दिए गए दस्तावेजों और सबूतों की समीक्षा के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये शुल्क लिया गया था, जो आपत्ति सही पाए जाने पर वापस कर दिया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ), AIIMS, JIPMER, केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी। वहीं, 85 प्रतिशत राज्य कोटा सीटों के लिए संबंधित राज्य अपनी-अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगे। एनटीए ने कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद छात्रों का एमबीबीएस का पहला शैक्षणिक सत्र इस वर्ष भी समय पर शुरू होगा, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो।