Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

महिला सुरक्षा के लिए NCW ने 24×7 शॉर्ट-कोड हेल्पलाइन 14490 जारी की

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24×7 शॉर्ट-कोड हेल्पलाइन 14490 जारी की है। यह हेल्पलाइन महिलाओं को सुरक्षा संबंधी शिकायतें दर्ज कराने, तत्काल मार्गदर्शन प्राप्त करने और कानूनी, सामाजिक या मानसिक सहायता से जुड़ी जानकारी लेने में मदद करेगी। यह हेल्पलाइन किसी भी महिला को किसी भी समय सहायता प्रदान करेगी। 

इस हेल्पलाइन की प्रमुख विशेषताएं है-

  • 24×7 उपलब्ध: यह हेल्पलाइन दिन-रात काम करती है।
  • सुरक्षा शिकायत: महिलाएं इस नंबर पर अपनी सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।
  • मार्गदर्शन और सहायता: यह मानसिक, सामाजिक और कानूनी मामलों पर मार्गदर्शन प्रदान करती है।
  • अन्य एजेंसियों से जुड़ाव: यह महिलाओं को पुलिस, वन स्टॉप सेंटर, अस्पताल और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी जोड़ती है।
  • आसान पहुंच: 14490 याद रखने में आसान है और देशभर में महिलाओं की सहायता के लिए सुलभ है। 

इस हेल्पलाइन नंबर के अनेकों लाभ भी है-

  • महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित महसूस कराने में मदद करती है।
  • संकट की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करती है।
  • महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देती है।