Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

उज्जैन में बुर्का पहन कर घूम रहा मुस्लिम युवक, शक होने पर पुलिस ने पकड़ा, जांच में जुटी

उज्जैन में एक युवक बुर्का पहनकर शहर में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। शक होने पर बुर्का हटाकर देखा तो युवक निकला। इसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई। उसने मोहन नगर स्थित अपने परिजन के घर जाने की बात कही। पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है।

सोमवार दोपहर को चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में हरी ओम तोल कांटे के पास से तराना निवासी वाजिद को बुर्का पहनकर जाते हुए पुलिस ने पकड़ा है। उससे पूछताछ की तो पता चला कि उज्जैन के पास तराना में रहने वाला वाजिद वहां एक लैब में काम करता है। उसने बताया कि वो तराना से उज्जैन शहर के मोहन नगर स्थित अपनी खाला के घर जा रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने बताया कि वो कुछ कपड़े लेकर आया था, जिसे उसे अपनी खाला के घर देने थे।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवक बुर्का पहनकर क्यों उज्जैन आया था, ये पता लगाया जा रहा है। उसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल उसके खिलाफ अपनी पहचान बदलकर गलत पहचान बताने के मामले में एफआइआर दर्ज की जा रही है।