Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

मुर्शिदाबाद: TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा के आवास पर ED की छापेमारी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के आवास पर ईडी के अधिकारियों ने छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूल शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में ये एक्शन लिया है। जैसे ही विधायक को छापेमारी की जानकारी मिली, उन्होंने कथित तौर पर परिसर की चारदीवारी फांदकर अपने घर से भागने की कोशिश की। जैसे ही विधायक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान विधायक का पीछा किया गया और अधिकारियों ने उन्हें पास के इलाके में पकड़ लिया। अब अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

ईडी के अधिकारी का कहना है कि कथित स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में बीरभूम जिले के एक व्यक्ति द्वारा किए गए धन लेन-देन की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। बीरभूम जिले का यह व्यक्ति आज सुबह ईडी टीम के साथ साहा के घर गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले घोटाले के सिलसिले में साहा की पत्नी से पूछताछ की थी।

सीबीआई ने कथित स्कूल भर्ती घोटाले के सिलसिले में अप्रैल 2023 में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार किया था। इसी साल मई में उन्हें जमानत मिली थी।प्रवर्तन निदेशालय कथित घोटाले के धन शोधन पहलू की जांच कर रहा है, जबकि सीबीआई इससे जुड़े आपराधिक संबंधों की जांच कर रही है।